Iirshaad✋
A Tribute to the Timeless Shayari of Dr. Rahat Indori Sahab
It had been quite a while since I last read the poetry of the legendary Dr. Rahat Indori. His passing on August 11, 2020, due to COVID-19, left a deep void. I felt an overwhelming sadness because I had just started exploring his world of poetry. By the time I began to understand even 1% of his essence—his ghazals, his voice, his fire—he had already departed this world.
And so, I stopped reading his work altogether.
But now... I’ve returned to it again 😊
Currently, only about 40 people see my posts—I'm not someone with a large following. But a few close and cherished people from that circle encouraged me to keep posting.
So today, I’m here with a few handpicked gems—only from the immortal words of Rahat Indori Sahab.
(1)
दिलों में आग लबों पर गुलाब रखते हैं
सब अपने चेहरों पे दोहरी नक़ाब रखते हैं
हमें चराग़ समझ कर बुझा न पाओगे
हम अपने घर में कई आफ़्ताब रखते हैं
(2)
अजनबी ख़्वाहिशें सीने में दबा भी न सकूं
ऐसे ज़िद्दी हैं परिंदे कि उड़ा भी न सकूं
फूंक डालूंगा किसी रोज़ मैं दिल की दुनिया
ये तिरा ख़त तो नहीं है कि जिला भी न सकूं
(3)
मोम के पास कभी आग को लाकर देखूँ
सोचता हूँ के तुझे हाथ लगा कर देखूँ
दिल का मंदिर बड़ा वीरान नज़र आता है
सोचता हूँ तेरी तस्वीर लगा कर देखूँ
(4)
फूलों की दुकानें खोलो,
खुशबू का व्यापार करो
इश्क़ खता है तो, ये खता
एक बार नहीं, सौ बार करो
(5)
उँगलियाँ यूँ न सब पर उठाया करो
खर्च करने से पहले कमाया करो
ज़िन्दगी क्या है खुद ही समझ जाओगे
बारिशों में पतंगें उड़ाया करो
दोस्तों से मुलाक़ात के नाम पर
नीम की पत्तियों को चबाया करो
शाम के बाद जब तुम सहर देख लो
कुछ फ़क़ीरों को खाना खिलाया करो
अपने सीने में दो गज़ ज़मीं बाँधकर
आसमानों का ज़र्फ़ आज़माया करो
चाँद सूरज कहाँ, अपनी मंज़िल कहाँ
ऐसे वैसों को मुँह मत लगाया करो।
(6)
अगर ख़िलाफ़ हैं होने दो जान थोड़ी है
ये सब धुआँ है कोई आसमान थोड़ी है
लगेगी आग तो आएँगे घर कई ज़द में
यहाँ पे सिर्फ़ हमारा मकान थोड़ी है
मैं जानता हूँ के दुश्मन भी कम नहीं लेकिन
हमारी तरहा हथेली पे जान थोड़ी है
हमारे मुँह से जो निकले वही सदाक़त है
हमारे मुँह में तुम्हारी ज़ुबान थोड़ी है
जो आज साहिबे मसनद हैं कल नहीं होंगे
किराएदार हैं ज़ाती मकान थोड़ी है
सभी का ख़ून है शामिल यहाँ की मिट्टी में
किसी के बाप का हिन्दोस्तान थोड़ी है
Rahat Sahab is not just missed—he is remembered, recited, and revered.
May his words continue to echo across generations, igniting minds and healing hearts. ❤️

Comments
Post a Comment